Monday , 15 June 2026

News

राज्यपाल से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल ने स्व. शिवकुमार पारीक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निकट सहयोगी रहे स्व. शिवकुमार पारीक की प्रार्थना सभा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत स्व. शिवकुमार पारीक सेवा और समर्पण से जुड़े महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि स्व. पारीक से उनके घनिष्ठ सम्बन्ध रहे हैं। उनके बारे में जितना कहा जाए कम है। राज्यपाल ने पूर्व में स्व. पारीक की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राज्यपाल ने उनके परिजनों से …

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जारी किए आदेश

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार अग्रिम आदेशों तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यलालय के कुलपति डॉ. देव स्वरूप को प्रदान किया है।

Read More »

राज्यपाल ने श्री शिवकुमार पारीक के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के निकट सहयोगी रहे श्री शिवकुमार पारीक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने स्व. पारीक के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने के शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने खाटू श्याम बाबा और सालासर बालाजी के दर्शन किए देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ सीकर जिले में खाटू श्याम बाबा और चूरू जिले में सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने खाटू श्याम मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर में आरती कर देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल का श्री श्याम मंदिर कमेटी के श्री प्रताप सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें श्याम बाबा की प्रतिमा और प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इसके पश्चात सालासर बालाजी मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल श्री मिश्र का श्री …

Read More »

युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए पहल करें प्रतिभाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रबुद्ध जनों और प्रतिभाओं का आह्वान किया है कि वे पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से युवा पीढ़ी को बचाकर भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने के लिए पहल करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रबोध जाग्रत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। राज्यपाल श्री मिश्र संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह-2022 में मंगलवार को यहां होटल उनियारा में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृति वास्तव में समाज के सूक्ष्म संस्कार हैं जो अतीत और भविष्य के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल …

Read More »

राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को राजभवन स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की।

Read More »

राज्यपाल से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती नीतू भगोतिया ने शुक्रवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी । राज्यपाल को श्रीमती भगोतिया ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रकाशित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की पत्रिका ‘मरुधरा’ के विशेष अंक की प्रति भेंट की।

Read More »

संवैधानिक जागरूकता के बारे में ट्रस्ट के प्रयासों की जानकारी दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक श्री युवराज मलिक ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र को श्री मलिक ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से प्रकाशित पुस्तकों का सैट भी भेंट किया। राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा संविधान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा संविधान उद्देशिका और मूल कर्तव्यों से संंबधित बच्चों की एक पुस्तक भी शीघ्र ही प्रकाशित होगी। श्री मलिक ने आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में भारतीय संविधान और आदर्श जीवन मूल्यों से जुड़ी पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने …

Read More »

राज्यपाल से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री की राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने राज्यपाल से इस दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा से सम्बंधित विभिन्न मसलों पर भी चर्चा की।

Read More »