Wednesday , 10 June 2026

News

दूरस्थ शिक्षा में कौशल आधारित, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की पहल हो

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से ऐसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम तथा प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जाएं जिससे विद्यार्थी स्वावलम्बन की ओर प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि कुशल मानव संसाधन से ही देश की आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति सुनिश्चित हो सकती है, इसलिए कौशल आधारित पढ़ाई आज के समय की मांग बन चुकी है। राज्यपाल श्री मिश्र वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के दीक्षान्त समारोह में गुरुवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय आपसी समन्वय से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों पर …

Read More »

सर्वसुलभ शिक्षा के लिए ई-पाठ्यक्रम और ऑनलाइन शिक्षा में नवाचार की जरूरत

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लोकतंत्रीकरण के लिए ई-पाठ्यक्रम और ऑनलाइन शिक्षण पद्धतियों में अधिकाधिक नवाचारों एवं शोध को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय,कोटा के दीक्षान्त समारोह में बुधवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में ऑनलाइन शिक्षा ने शिक्षण व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया। ऑनलाइन शिक्षण की उपयोगिता को देखते हुए इसे और अधिक सुगम, संवादमूलक और आकर्षक बनाने की जरूरत है। ऐसे …

Read More »

भगवद्गीता को अपनाने से प्रशस्त होता है स्वस्थ जीवन का मार्ग

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भगवद्गीता को यदि हम जीवन में अपना लेते हैं तो सहज ही स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। उन्होंने भगवद्गीता को जीवन का महत्वपूर्ण ग्रंथ बताते हुए कहा कि जितनी बार हम इस पवित्र ग्रंथ को पढ़ते हैं, जीवन जीने के उतने ही नए अर्थ मिलते जाते हैं। राज्यपाल श्री मिश्र आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, अहमदाबाद द्वारा आयोजित स्वास्थ्य और कल्याण विषयक संगोष्ठी में मंगलवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन का बड़ा …

Read More »

राज्यपाल से श्री मनोज द्विवेदी की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से जम्मू- कश्मीर के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री मनोज द्विवेदी ने सोमवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

जैविक खेती को आम किसान की पहुंच में लाने के लिए प्रयास किए जाएं

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जैविक खेती को किफायती और आम किसान की पहुंच में लाने के लिए कृषि क्षेत्र में शोध और अनुसंधान किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति को हो रहे नुकसान को देखते हुए लाभकारी गैर-रासायनिक खेती पर कार्य करने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के दीक्षान्त समारोह में सोमवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सोच को साकार करने के लिए देश के कृषि संसाधनों …

Read More »

राज्यपाल को बाघ संरक्षण पर पोस्टर भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को जयपुर टाइगर फेस्टिवल के श्री आशीष बैद ने यहां राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को बाघ संरक्षण के बारे में जागरुकता लाने का संदेश देते ‘सेव टाइगर’ पोस्टर भेंट किए। इस दौरान श्रीमती शिप्रा बैद एवं श्री गौतम बैद भी उपस्थित रहे।

Read More »

परिसरों को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल करें विश्वविद्यालय

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने राज्य के विश्वविद्यालयों से शिक्षा की क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ संस्थाओं के साथ समन्वय और सहभागिता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के साथ ही खेलकूद के उच्चतम मानदण्डों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को विकसित करना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के दीक्षांत समारोह के अवसर पर रविवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने परिसर हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की …

Read More »

राज्यपाल ने चंबल नदी में कार गिरने से हुई दुर्घटना पर दुख जताया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोटा में कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित बारातियों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Read More »

पारिस्थितिकी और वन्य जीवों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार सायं परिवार सहित झालाना वन क्षेत्र का भ्रमण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां शिकार होदी पर बघेरे ‘बहादुर’ की अठखेलियां देखी और झालाना जंगल के नजारे देखकर इसकी तारीफ की। इससे पहले प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावरण श्रीमती श्रेया गुहा, प्रधान मुख्य वन्यजीव संरक्षक श्री दीप नारायण पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल को वन विभाग के अधिकारियों ने झालाना सफारी और इस वन क्षेत्र में मौजूद वन्यजीवों और वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां आने वाले पर्यटकों से आह्वान किया कि बघेरों सहित …

Read More »

राज्यपाल की कुशीनगर दुखान्तिका पर शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नौरंगिया गांव में शादी समारोह के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं और बच्चों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

Read More »