Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल से जयनारायण व्यास विवि के कुलपति की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति श्री के. एल. श्रीवास्तव ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से श्री श्रीवास्तव की कुलपति नियुक्त होने के बाद यह पहली शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

राज्यपाल से पूर्व मंत्री श्री सराफ की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

पुलिस की छवि आम नागरिक के मित्र के रूप में हो – राज्यपाल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ आम नागरिक के मित्र के रूप में भी अपनी पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विश्वविद्यालय के जरिए पुलिसिंग की ऐसी व्यवस्था पर कार्य किया जाना चाहिए जिससे पुलिसकर्मी अपने आचार- व्यवहार से पुलिस के प्रति आम जन का विश्वास जीत सकें। राज्यपाल श्री मिश्र सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के दूसरे दीक्षान्त समारोह में बुधवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल से ही पुलिस की दमनकारी छवि ही प्रचारित रही है, जिस …

Read More »

उत्पादन बढ़ाने के लिए वैकल्पिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने की जरूरत – राज्यपाल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए कृषि उत्पादन की मांग को पूरा करने के लिए नए विकल्पों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम जमीन में अधिक पैदावार लेने की वर्टिकल फार्मिंग तकनीक को स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप व्यावहारिक बनाने पर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल श्री मिश्र दीक्षान्त समारोह में मंगलवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि ही किसी राष्ट्र की संपन्नता और खुशहाली का भी पैमाना है, इसलिए कृषि क्षेत्र के विकास पर सभी स्तरों पर ध्यान …

Read More »

राज्यपाल से मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राज्य की नव नियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

श्री संजय कुमार श्रोत्रिय राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष नियुक्त

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री संजय कुमार श्रोत्रिय को राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Read More »

के.एल. श्रीवास्तव जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति पद पर नियुक्त

राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति जारी की गयी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री श्रीवास्तव को यह नियुक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रदान की है।

Read More »

आयुर्वेद विश्वविद्यालय विश्व का उत्कृष्ट आयुर्वेद शोध केन्द्र बने

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भों में विकसित करने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने आयुर्वेद विश्वविद्यालय को आयुर्वेद चिकित्सा शोध एवं अनुसंधान में विश्व का उत्कृष्ट केन्द्र बनाए जाने का भी आह्वान किया। श्री मिश्र सोमवार को राजभवन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में ऑनलाईन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों से प्रेरणा लेते हुए विश्वविद्यालय में चिकित्सा के नवीन शोध कार्यों को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होनें कहा कि इसी से हमारी आयुर्वेद की महान चिकित्सा पद्धति को फिर से …

Read More »

विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना विकसित करने में योगदान दें विश्वविद्यालय

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना विकसित करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शिक्षाविदों, शिक्षण संस्थाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के 8वें दीक्षान्त समारोह में मंगलवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि हमें उन लोगों की स्मृति को अमिट बनाना होगा जिन्होंने देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की गौरवगाथा लिखी है। …

Read More »

ख्वाजा साहब के भाईचारे और सद्भाव के पैगाम को घर घर पहुंचाएं – राज्यपाल

ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 810 वें सालाना उर्स के मौके पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की ओर से शनिवार को अजमेर स्थित दरगाह पर चादर पेश की गई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की ओर से प्रदेशवासियों के सुखद स्वास्थ्य, खुशहाली, समृद्धि और संपन्नता की दुआ करते हुए देश-दुनिया से आ रहे जायरीनों को मुबारकबाद भी दी गई। राज्यपाल के परिसहाय श्री राजऋषि वर्मा ने शनिवार को दोपहर एक बजे अजमेर में मजार शरीफ पर राज्यपाल की तरफ से चादर पेश की। इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र का संदेश पढ़कर सुनाया गया। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा …

Read More »