राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान में निवास कर रहे वहां के लोगों से मंगलवार को राजभवन में संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि सिक्किम सर्वाधिक स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और देश का पहला जैविक राज्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिक्किम में हो रहे प्रयासों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने सिक्किम के इतिहास की चर्चा करते हुए 1975 में बने इस 22वें राज्य के लोगों के रहन-सहन, खान-पान और सांस्कृतिक विविधता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत सांस्कृतिक विनिमय, …
Read More »banners
राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सपत्नीक राजस्थान प्रवास पर पहुंचने पर रविवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का स्वागत किया।
Read More »राज्यपाल नाथद्वारा में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास- उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजसमंद जिले के नाथद्वारा में रेलवे एवं राजमार्ग विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र ने नाथद्वारा हैलीपैड पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भावभीना स्वागत करते हुए उनकी अगवानी की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र को प्रो. पी.सी. त्रिवेदी ने अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व कुलपति प्रो. पी.सी. त्रिवेदी ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र को उन्होंने अपनी पुस्तक “मॉडर्न प्रैक्टिसेज ऑफ प्लांट पैथोलॉजी” की प्रति भेंट की। उल्लेखनीय है कि प्रो. त्रिवेदी द्वारा लिखित यह पुस्तक वनस्पति शास्त्र से संबंधित आधुनिक तकनीक और पादप रोग विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध कार्यों पर आधारित है। राज्यपाल ने उन्हें बधाई देते हुए पुस्तक की विषय वस्तु की सराहना की।
Read More »राज्यपाल से केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »विविधताओं से भरा भारत सांस्कृतिक रूप से एक- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत ओडिशा से आए युवाओं ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इन युवाओं से संवाद के दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विविधताओं से भरा भारत सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से एक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवा सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे के नजदीक आते हैं और उन्हें भिन्न-भिन्न राज्यों की भाषा-बोली, खान-पान, सभ्यता-संस्कृति को जानने-समझने का अवसर मिलता है। युवाओं द्वारा संविधान उद्यान के बारे में उत्सुकता …
Read More »समान विषयों में समान पाठ्यक्रम एवं स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू करने के राज्यपाल ने दिए निर्देश
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को राजभवन में कुलपति समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने बैठक में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पूरे प्रदेश में उच्च शिक्षा के विभिन्न विषयों में पाठ्यक्रमों की एकरूपता एवं स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू करने के लिए विश्वविद्यालयों को कार्य करने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री मिश्र ने विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों से संबंधित डेटा लीक की चर्चा करते हुए इसे गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विश्वविद्यालयों …
Read More »मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा महाराणा प्रताप से मिलती है- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को उदयपुर में भारतीय सेना द्वारा प्रताप स्मारक स्थल पर उपहार में प्रदत्त युद्धक टैंक टी 55 का भव्य अनावरण किया। इससे पहले राज्यपाल ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने उद्बोधन में महाराणा प्रताप के बलिदान को याद किया और कहा कि वह प्रताप को पहला स्वतंत्रता सेनानी मानते हैं। महाराणा प्रताप ने कभी समझौता नहीं किया, विपरीत परिस्थितियों में घास की रोटी खाकर, स्वाभिमान की रक्षा करते हुए जीवन यापन किया। इतना ही नहीं, प्रताप ने अकबर की बड़ी सेना का अपने पराक्रम से मुकाबला …
Read More »राज्यपाल से खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री बृज किशोर शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »आयुष मंत्रालय द्वारा योग महोत्सव- 2023 आयोजित: योग आत्म विकास का सबसे बड़ा माध्यम- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि योग कोई थेरेपी भर नहीं है बल्कि आत्म विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि मानसिक शांति एवं संतोष के लिए योग सर्वथा उपयोगी है। यौगिक दिनचर्या से जुड़कर जीवन की जटिलताओं को आसानी से हल किया जा सकता है। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति, सीकर रोड में केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘योग महोत्सव- 2023’ कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि शास्त्रों में योग को स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान कहा गया है। योग को हमारे यहां शुरू से …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra