Thursday , 21 May 2026

banners

पर्यावरण अनुकूल जीवनचर्या अपनाने का किया आह्वान राज्यपाल ने की “रन फॉर एन्वायरमेंट” की शुरुआत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन, माउंट आबू के प्रवेशद्वार से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए आयोजित “रन फॉर एन्वायरमेंट” को हरी झंडी दिखाकर उसकी शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने, पर्यावरण अनुकूल जीवनचर्या अपनाने और कार्बन उत्सर्जन को कम से कम किए जाने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण समिति, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित “रन फॉर एन्वायरमेंट” दौड़ में स्काउट शिविर में भाग लेने आए स्काउट्स की बड़ी संख्या के साथ ही जिला अधिकारियों, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्वंवसेवकों …

Read More »

राज्यपाल से सिरोही के पूर्व महाराजा की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन, माउंट आबू में सिरोही के पूर्व महाराजा श्री रघुवीर सिंह ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान श्री रघुवीर सिंह ने राज्यपाल श्री मिश्र को माउंट आबू के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।

Read More »

राज्यपाल ने जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से किया संवाद स्थानीय स्तर पर समन्वय रखते हुए हों विकास कार्य- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखते हुए माउंट आबू के विकास के लिए प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने माउंट आबू से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी शुक्रवार को अधिकारियों को बुलाकर उनसे चर्चा की। राज्यपाल ने जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल से जिले में चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न परियोजनाओं, आदिवासी क्षेत्रों के विकास आदि के बारे में चर्चा की। उन्होंने जिला कलेक्टर से माउंट आबू के पर्यटन विकास के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता से संवाद कर स्थानीय स्तर पर यातायात, कानून व्यवस्था, प्रशासन …

Read More »

माउंट आबू राजभवन में तेलंगाना स्थापना दिवस आयोजित सांस्कृतिक निकटता के लिए आपसी मेल-जोल जरूरी- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में तेलंगाना मूल के लोगों से संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से राजभवन स्तर पर राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की पहल की गई है। उन्होंने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था, इस दृष्टि से यह देश का सबसे युवा राज्य है। राज्यपाल ने कहा …

Read More »

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भाव भरा स्वागत राज्यपाल श्री मिश्र माउंट आबू पहुंचे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार रात्रि ग्रीष्मकालीन प्रवास पर माउंट आबू पहुंचे। यहां पहुंचने पर राज्यपाल एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए उनकी अगवानी की। राज्यपाल का माउंट आबू राजभवन में नगर पालिका अध्यक्ष श्री जीतू राणा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री डी.एस. राठौड़, सिरोही के जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, माउंट आबू के उपखंड अधिकारी श्री सिद्धार्थ पलानिचामी एस., सेना के कमांडिंग ऑफिसर श्री एम. ए. देशमुख, स्टेशन कमांडर श्री अफजल सिद्दीकी ने स्वागत किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रशासनिक अधिकारियों से अनौपचारिक संवाद कर विभिन्न विषयों …

Read More »

रेलवे अधिकारियों ने किया जयपुर जंक्शन पर स्वागत राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू रवाना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार दोपहर को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू रवाना हुए। राज्यपाल श्री मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे जयपुर जंक्शन से सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस द्वारा आबू रोड जंक्शन रवाना हुए। जयपुर रेलवे मण्डल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री मुकेश सैनी ने जयपुर जंक्शन पर उनकी अगवानी की। राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल भी उनके साथ ट्रेन द्वारा रवाना हुए।

Read More »

राज्यपाल ने गोविंददेव जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित परिजनों के साथ गोविंददेव जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

Read More »

राज्यपाल ने जस्टिस श्री मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजभवन में जस्टिस श्री ऑगस्टिन जाॅर्ज मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री मसीह ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जस्टिस श्री मसीह को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री मसीह के परिजन …

Read More »

राज्यपाल ने गोवा स्थापना दिवस पर वहां के लोगों से किया संवाद गोवा की बहुरंगी संस्कृति विविधता में एकता का प्रतीक- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में गोवा मूल के राजस्थान में निवासरत लोगों से संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि गोवा से आए लोगों ने राजस्थान के खान-पान, भाषा- बोली में रच-बस कर भी अपनी विशिष्ट संस्कृति को सहेज कर रखा है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 1987 में आज ही के दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। उन्होंने गोवा मुक्ति संग्राम की चर्चा करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्र होने के बाद भी गोवा 14 साल तक पुर्तगाल शासन के अधीन रहा। …

Read More »

न्यायाधिपति श्री ऑगस्टिन जाॅर्ज मसीह की शपथ ग्रहण से पूर्व राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में न्यायाधिपति श्री ऑगस्टिन जाॅर्ज मसीह ने मुलाकात की। राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ ग्रहण से पूर्व उनकी राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »