Wednesday , 10 June 2026

banners

लदाख में विकास की प्रक्रिया से आया सकारात्मक बदलाव

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को लदाख को संघ शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद वहां आये सकारात्मक बदलाव के संदर्भ में पत्र सूचना कार्यालय द्वारा कराई गई पत्रकार यात्रा के दल से मुलाकात की। यात्रा में समिल्लित पत्रकारों के अनुभव सुनते हुए उन्होंने कहा कि लदाख में विकास की प्रक्रिया सही मायने में इस समय ही प्रारम्भ हुईं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के विकास के साथ वहां सड़को के विस्तार में आये विशेष बदलाव से लदाख तेजी से देश के दूसरे भागों के और अधिक निकट आएगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि सेना और आम …

Read More »

विद्यालय पुस्तकीय ज्ञान के साथ संस्कार-युक्त समाधान-केंद्रित शिक्षा प्रदान करें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में डूंगरपुर के सागवाड़ा स्थित दशा हूमड़ शिक्षण संस्थान से आए स्कूली बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ संस्कार-युक्त समाधान-केंद्रित शिक्षा देने का कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के अनुरूप जीवन को ढालें और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करें। राज्यपाल श्री मिश्र से संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल पद एवं राज भवन की कार्यप्रणाली सहित अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछे । एक विद्यार्थी ने प्रश्न पूछा कि राजभवन में क्या होता है? इसके जवाब में उन्होंने बताया कि …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से की पांच देशों में पदस्थापित भारत के राजदूतों ने मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में मोरक्को में भारत के राजदूत श्री राजेश वैष्णव, बुल्गारिया में भारत के राजदूत श्री संजय राना, नामीबिया में राजूदत श्री प्रशांत अग्रवाल, आर्मेनिया में राजदूत श्री कृष्ण दान देवल तथा साउथ सूडान में पदस्थापित भारत के राजदूत श्री विष्णु कुमार शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत देश में प्रारम्भ ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’, प्रत्येक जिले में जल संरक्षण के अंतर्गत 75 तालाब बनाने की केन्द्र सरकार की ‘अमृत सरोवर योजना’ और राजस्थान में उत्पादित वस्तुओं के निर्यात …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के राजकीय विमान से दिल्ली लौटने से पहले उन्हें शनिवार देर शाम सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला ने भी एयरपोर्ट पहुंचकर उप राष्ट्रपति को विदाई दी।

Read More »

सभी की पहुंच में लाने के लिए भारतीय भाषाओं में भी दी जाए प्रौद्योगिकी की शिक्षा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रौद्योगिकी की शिक्षा को सभी की पहुंच में लाने के लिए इसे हिन्दी और दूसरी भारतीय भाषाओं में भी प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए इस क्षेत्र से जुड़े सभी विशेषज्ञों से सहयोग करने और समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को होटल ग्रैंड उनियारा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की पूर्व छात्र संगठन के जयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित ‘उत्सव 175’ समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्बन रहित औद्योगिक विकास की दिशा में स्टार्टअप्स के माध्यम से पहल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी …

Read More »

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ की राज्यपाल ने अगवानी की

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के शनिवार को सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला ने भी उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Read More »

राज्यपाल ने जस्टिस श्री मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को यहां राजभवन में जस्टिस श्री पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री मिथल ने हिन्दी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जस्टिस श्री मिथल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री मिथल के परिजन उपस्थित रहे।

Read More »

न्यायाधिपति श्री पंकज मिथल की शपथ ग्रहण से पूर्व राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में न्यायाधिपति श्री पंकज मिथल ने मुलाकात की। राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ ग्रहण से पूर्व उनकी राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

मां त्रिपुरा सुन्दरी के मंदिर में किए दर्शन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार प्रातः बांसवाड़ा जिले में मां त्रिपुरा सुन्दरी के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। राज्यपाल श्री मिश्र का मंदिर ट्रस्ट की ओर से साफा पहनाकर, श्रीफल और मां त्रिपुरासुंदरी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया गया।

Read More »

वेदों से जुड़ी भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को बांसवाड़ा में गोविन्द गुरु जनजातीय विष्वविद्यालय के वेद विद्यापीठ विस्तारीकरण एवं वैदिक गुरुकुल परिसर का शिलान्यास किया। उन्होंने विष्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज बांसवाड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से वेद विद्यापीठ के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शिरकत की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि वेद और उपनिषदों में विभिन्न विधाओं के ज्ञान-विज्ञान की अमूल्य धरोहर समाहित है। वर्तमान समय संदर्भों के अनुरूप वैदिक शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देते हुए वेदों से जुड़ी भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेद …

Read More »