राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि हमारे देश के जनजातीय समुदाय ने अपनी उत्कृष्ट कला और शिल्प के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय ने अपनी पारंपरिक प्रथाओं के माध्यम से पर्यावरण संवर्द्धन,सुरक्षा और संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाई है । राज्यपाल श्री मिश्र आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा मंगलवार को गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा में आयोजित “स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान”विषयक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया …
Read More »banners
जयसमंद झील स्थित विश्रांति गृह में पौधारोपण किया
बांसवाड़ा के दो दिवसीय प्रवास के अंतर्गत राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार सुबह उदयपुर जिले के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए। राज्यपाल श्री मिश्र ने जयसमंद झील स्थित वन विभाग के विश्रांति गृह में अल्प विश्राम किया और विश्रांति गृह परिसर में पौधारोपण भी किया। डबोक एयरपोर्ट एवं विश्रांति गृह में सलूंबर विधायक श्री अमृतलाल मीणा, संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर श्री ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
Read More »कुलपति बनने के बाद राज्यपाल श्री मिश्र से की शिष्टाचार भेंट नवनियुक्त कुलपति प्रो. सोडानी और प्रो. चौधरी ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी और कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी.आर. चौधरी ने मुलाकात की। कुलपति बनने के बाद राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राज्यपाल ने व्यक्त की संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव से उनका निकट का नाता रहा है और उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More »संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दुबे ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र से जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने मुलाकात की। कुलपति नियुक्त होने के बाद उनकी कुलाधिपति श्री मिश्र से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से पैरालंपिक श्री देवेन्द्र झाझड़िया ने मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले और हाल ही में मारकेच सिटी में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत पदक जीतने वाले श्री देवेन्द्र झांझड़िया ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने उन्हें उनकी खेल उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए सराहना की।
Read More »राज्यपाल ने राज राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ बुधवार को राज भवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में नवरात्र में देवी के नौ रूपों की आराधना की पूर्णाहुति की । राज्यपाल ने विजयादशमी पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि, धन-धान्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की ।
Read More »स्थानीय लोगों को जोड़ कर पर्यटन को जन उद्योग के रूप में विकसित किया जाए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पर्यटन में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाते हुए इसे जन उद्योग के रूप मे विकसित किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने पर्यटन को अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण घटक बताते हुए इससे रोजगार के अधिकाधिक सृजन की संभावनाओं पर कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार दोपहर जयपुर जिले के बिशनगढ़ स्थित अलीला फोर्ट में इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के 9वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आने से होटल उद्योग को ही लाभ नहीं होता बल्कि दूसरे उद्योगों, हस्तशिल्प और परिवहन से …
Read More »गांधी जयन्ती और शास्त्री जयन्ती पर राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने के लिए कृतसंकल्पित रहें। उन्होंने कहा कि गांधीजी का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और अहिंसा का पर्याय है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादा जीवन उच्च विचार के साथ ‘जय जवान जय किसान’ का जो नारा दिया वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यह …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra