राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को मिर्जापुर जिले के विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। राज्यपाल ने परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना कर विंध्यवासिनी माता से देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। ।
Read More »banners
राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ एवं संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार शाम वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक किया और संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।
Read More »पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर भारत फिर से बन सकता है विश्वगुरु
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में आत्मसात करने की आवश्यकता है । राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105वें जन्म शताब्दी वर्ष पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ’राष्ट्रीय चेतना उत्सव’ अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि उनके दर्शन में राष्ट्र और उससे जुड़े जीवन मूल्यों पर विस्तार से विचार किया गया है । इस पर चलकर ही भारत के फिर से विश्वगुरु होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। राज्यपाल ने कहा कि देश में ‘सबका साथ सबका विकास‘ …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से संत श्री सुधांशु महाराज की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत श्री सुधांशु महाराज ने भेंट की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती से मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर प्रवास पर आए गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी से बुधवार को मानसरोवर स्थित माहेश्वरी समाज के जनोपयोगी भवन में भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले उन्होंने स्वामी जी से धर्म, नीति, समाज सहित विभिन्न विषयों पर शास्त्र सम्मत चर्चा की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र उप राष्ट्रपति के सम्मान में दिए भोज में सम्मिलित हुए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार शाम उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सम्मान में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए रात्रि भोज में सम्मिलित हुए। उप राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के राजकीय विमान से दिल्ली लौटने से पहले राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उन्हें मंगलवार देर शाम सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक श्री एम. एल. लाठर ने भी एयरपोर्ट पहुंचकर उप राष्ट्रपति को विदाई दी।
Read More »संविधान की संस्कृति के प्रसार के लिए सभी मिलकर कार्य करें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संविधान की संस्कृति के प्रसार और राष्ट्र के विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसी से नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति के उदात्त जीवन मूल्यों से प्रत्यक्ष जुड़ सकती है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को होटल रमाडा में ’मन की उड़ान’ संस्था द्वारा आयोजित ‘फ्यूचरिस्टिक इंडिया सम्मिट 2022’ सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति की शुरुआत में ही भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्र है और नीति निर्देशक तत्वों से जुड़े अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश …
Read More »देश से 2025 तक टीबी की बीमारी को मिटाने के लिए सभी संकल्प लें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वैच्छिक संगठनों और आमजन से निक्षय मित्र के तौर पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में जुड़कर अधिकाधिक टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए शुक्रवार को राजभवन में बुलाई बैठक में स्वयं निक्षय मित्र बनकर टीबी (क्षय) रोगियों को गोद लेने की घोषणा की। राजभवन में भी शुक्रवार से टीबी उन्मूलन प्रकोष्ठ द्वारा सक्रिय रूप में कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि विश्व में टीबी उन्मूलन के लिए वर्ष 2030 का लक्ष्य रखा …
Read More »राज्यपाल से अभिनेता श्री गोविंदा की शिष्टाचार मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से प्रख्यात अभिनेता श्री गोविंदा ने बुधवार को राजभवन में मुलाकात की। उनकी राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों श्री अवहद निवृत्ति सोमनाथ, श्री गौरव बुड़ानिया, श्री जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर, श्री रवि कुमार, सुश्री रिया डाबी और श्री सलुंखे गौरव रवीन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने पदेन कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया। हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री सुधांश पंत ने राज्यपाल श्री मिश्र को इन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी दी।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra