राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात करने आने वाले आगन्तुकों के लिए राजभवन में स्वागत ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट सॉफ्टवेयर लागू किया जाएगा और जनजातीय क्षेत्र 49 के गांवों को आदर्श ग्रामों के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में विश्वविद्यालयों के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य सरकार के सहयोग से ‘स्टेट यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम’ (एसयूएमएस) लागू होगा। राजभवन की पहल पर विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचारों की मोनिटरिंग हेतु ‘ई-समीक्षा’ तंत्र भी विकसित होगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भावी कार्य योजना और …
Read More »banners
राजभवन में होगा टी.बी. नियंत्रण सैल का गठन
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुक्रवार को वर्चुअल शुभारम्भ किया । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें शामिल हुए। राज्यपाल श्री मिश्र ने बताया कि वर्ष 2025 तक तपेदिक (टीबी) को खत्म करने के लक्ष्य की ओर काम करते हुए राजभवन स्तर पर भी टी.बी. नियंत्रण सैल का गठन किया जाएगा।
Read More »शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देना जरूरी, जिससे छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में आए। यहां पर उन्होंने श्री सनातन धर्म पंचायत सीनियर सैकेंडरी स्कूल के शताब्दी समारोह में शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देना जरूरी है, जिससे छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को जाग्रत करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना ही सही शिक्षा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तुम जैसा सोचोगे, वैसा ही बन जाओगे। उन्होंने शिक्षकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि शिक्षकों …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की उपस्थिति मे राजभवन में सहमति पत्र पर हुए हस्ताक्षर
राजस्थान के 3 विश्वविद्यालयों और आई.एम.टी. गाजियाबाद के मध्य हुआ एम.ओ.यू राज्यपाल श्री मिश्र की उपस्थिति मे राजभवन में सहमति पत्र पर हुए हस्ताक्षर प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हो सकेगा कार्य राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की उपस्थिति में मंगलवार को राजभवन में आई.एम.टी. गाजियाबाद एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के मध्य खेल संस्कृति के विकास के संबंध में एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर हुए। इसके अंतर्गत स्थानीय और पारम्परिक खेलों को पुनर्जीवित करने के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थाओं में खेल संस्कृति को …
Read More »भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं-राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महावीर द्वारा प्रतिपादित नियम आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने कि उनके समय में थे। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पाली के जाडन स्थित महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में महावीर पुरस्कार रजत जयंती समारोह आयोजित हुआ । उन्होंने इस अवसर पर भगवान महावीर की अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकान्तवाद आदि की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महावीर के सिद्धांत मनुष्य और प्राणिमात्र के प्रति करुणा …
Read More »राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम अद्यतन की जल्द कार्यवाही हो
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करने के साथ ही वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों की राजभवन के स्तर पर निर्धारित कार्ययोजना को भी विश्वविद्यालयों द्वारा शीघ्र क्रियान्वित किए जाने के निर्देश विश्वविद्यालय कुलपतियों को दिए। राज्यपाल श्री मिश्र ने शुक्रवार को जोधपुर के सदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालयों की विशेष समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों को अपने मानकों के अनुरूप रिक्त पदों के प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार स्तर पर भिजवाने के भी …
Read More »ऋषि पंचमी पर राज्यपाल ने किया संत-धर्माचार्यों का सम्मान
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को ऋषि पंचमी पर राजभवन स्थित राज-राजेश्वर महादेव मंदिर में संत- धर्माचार्यों का ऋषि रूप में सम्मान किया। आर्ष दिग्दर्शक संस्था की ओर से राज्यपाल श्री मिश्र को भारद्वाज ऋषि सम्मान प्रदान किया गया। इससे पहले राज्यपाल ने शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर श्री अलबेली माधुरीशरण महाराज, काले हनुमान मंदिर के महंत श्री गोपालदास महाराज, प्रो. श्री ताराशंकर शर्मा, श्री योगेश शर्मा, श्री प्रवीण शर्मा, धर्माचार्य श्री विजय शंकर पांडे, डॉ. श्री प्रशांत शर्मा का शॉल, श्रीफल और माल्यार्पण कर सम्मान किया।
Read More »राजभवन में रामकथा की पूर्णाहुति ,दिव्य रामकथा से धन्य हुआ राजभवन- राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राम कथा की पूर्णाहुति पर संत श्री विजय कौशल महाराज का शब्दों के माध्यम से श्रीराम की कथा का सजीव चित्रण करने के लिए आभार जताते हुए उनका अभिनन्दन किया। इससे पहले उन्होंने रामकथा पूर्णाहुति आरती, अर्चना करते हुए भगवान श्री राम से देश और प्रदेश के सुख, समृद्धि, सम्पन्नता के साथ खुशहाली की कामना की । राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि राम कथा के श्रवण मात्र से जीवन सम्पन्न, समृद्ध हो जाता है। उन्होंने संत श्री विजय कौशल महाराज द्वारा की गई रामकथा को दिव्य और अनुपम बताते हुए कहा कि …
Read More »राजभवन में दिव्य राम कथा के चौथे दिन सन्तश्री ने सुनाया अशोक वाटिका का प्रसंग
संत श्री विजय कौशल ने मंगलवार को कहा कि कथा जीवन की व्यथा को दूर करने का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने कहा कि राम कथा ही सबसे सुंदर, मनोरम है बाकी सब वृथा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हनुमान जी के मुख से बोलते हैं। संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने राजभवन में चल रही दिव्य राम कथा के चौथे दिन मंगलवार को हनुमानजी के अशोक वाटिका में सूक्ष्म रूप में प्रवेश कर माता सीता से मिलने की कथा सुनाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि राम …
Read More »राजभवन में दिव्य राम कथा का तीसरा दिन
राजभवन में चल रही राम कथा के तीसरे दिन सोमवार को संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने राम भक्ति से जुड़ी महिमा का गान किया। उन्होंने हनुमान जी द्वारा समुद्र लांघ कर लंका पहुंचने की कथा-उपकथाओं का रोचक वर्णन किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व में विधिवत भगवान श्री राम की छवि और रामचरितमानस की विधिवत पूजा की। उन्होंने संत श्री विजय कौशल महाराज का भी अभिनन्दन, पूजन किया। संत श्री विजय कौशल महाराज ने राम कथा के अंतर्गत मन की दुर्बलताओं को दूर कर जीवन को संस्कारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में ईर्ष्या …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra