Wednesday , 10 June 2026

banners

राजभवन में दिव्य रामकथा का दूसरा दिन

प्रसिद्ध संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने राजभवन में दूसरे दिन राम कथा में सुंदर काण्ड का पाठ शुरू करते हुए इसके प्रसंगों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में देह को नहीं ध्येय को सुंदर बताया गया है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने हनुमान जी को सुंदर बताया है क्योंकि उनके रोम- रोम में राम विराजित हैं। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आरम्भ में रामचरितमानस का पूजन करने के साथ ही सन्त श्री विजय कौशल महाराज का अभिनन्दन किया। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिजनों के साथ …

Read More »

राम की कथा जीवन को संस्कारित करने वाली-राज्यपाल

राजभवन में शनिवार को वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा राम कथा का शुभारम्भ हुआ। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह वीरों के रक्त से सिंचित गोविंद देव जी की पुण्य धरा है। यहां पर कथा कहने का सुयोग संचित पुण्यों का फल है। इससे पहले राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भगवान श्रीराम और रामचरितमानस की विधिवत पूजा की। संत श्री विजय कौशल महाराज का राजभवन की ओर से अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि राम की कथा जीवन को संस्कारित करने वाली है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य है कि राजभवन में राम कथा का अमृत …

Read More »

राज्यपाल ने ‘भक्ति कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संत श्री विजय कौशल जी महाराज के साथ शनिवार को राजभवन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित भक्ति चित्रों पर आधारित कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रदर्शनी में देवी-देवताओं और भगवान की लीलाओं की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए इनकी सराहना की । उन्होंने कहा कि कला में भक्ति का भाव अनुपम सृजन को जन्म देता है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि केन्द्र की ओर से राजभवन में आयोजित भक्ति कला प्रदर्शनी अगले पांच दिन तक चलेगी ।

Read More »

आयुर्वेद के अंतर्गत गैर संक्रामक रोगों में शोध कार्य को बढ़ावा देने पर राज्यपाल ने दिया जोर

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड काल में आर्युवेद की प्राचीन भारतीय परम्परा का महत्व औऱ उपयोगिता एक बार फिर व्यापक स्तर पर स्वतः सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में संक्रमण से बचाव और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढे का सफल प्रयोग इस पद्धति पर आमजन के विश्वास का प्रतीक है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान एवं विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान द्वारा अग्निकर्म एवं जीवनशैली जनित विकारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गैर संक्रामक रोगों में …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ में मुलाकात की। उनकी राज्यपाल श्री मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

अधिकारों के साथ संविधानिक कर्तव्यों के लिए भी सभी को सजग रहने की जरूरत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिए है तो कर्तव्य भी बताये हैं इसलिए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के लिए भी सभी को सजग रहकर कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को कानपुर में दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन द्वारा आयोजित ‘कानपुर विभूति रत्न’ सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने राजस्थान में विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनाने की पहल की है ताकि उच्च शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाली हमारी युवा पीढ़ी संविधान की संस्कृति से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान के राजभवन में भी पृथक से …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को लखनऊ में मुलाकात हुई। दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

अन्त्योदय पर आधारित योजनाओं से होगा देश में आर्थिक सुदृढ़ीकरण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के विचार पर आधारित योजनाओं के निर्माण से देश में आर्थिक सुदृढ़ीकरण की नई राहें खुलेंगी। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय के वैचारिक दर्शन पर चलने की आज सर्वाधिक आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा ‘सतह से शिखर तक अन्त्योदय का शंखनाद’ विषयक संगोष्ठी में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारतीय जीवन …

Read More »

शूरवीरों की गौरव गाथाओं से जुड़ी संस्कृति है क्षत्रिय

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि क्षत्रिय समाज नहीं बल्कि हमारे देश को आक्रांताओं से विजय दिलाने वाले शूरवीरों की गौरव गाथाओं से जुड़ी सनातन संस्कृति है। उन्होंने कहा कि भारत पर जब—जब विदेशी हमले हुए और साम्राज्य की स्थापना के लिए आक्रमण किए गए तब जिन रणबांकुरों ने संघर्ष कर देश का नाम रोशन किया—उनमें प्रायः सभी क्षत्रिय ही रहे हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्राचीन इतिहास और पौराणिक ग्रंथों में आए “क्षत्रिय” शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि रक्षा का जो दायित्व ले, वही क्षत्रिय है। उन्होंने क्षत्रियों की वीरता, साहस, त्याग, शरणागत की रक्षा …

Read More »

लोक कलाओं की हमारी परम्पराओं को बचाए रखना जरूरी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आधुनिकता के शोरगुल में लोक कलाओं की हमारी परम्पराओं को बचाए रखना जरूरी है। उन्होंने लोक कलाओं की पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही विरासत को समय संदर्भों के साथ संरक्षित और विकसित करने का आह्वान किया है। श्री मिश्र शनिवार को राजभवन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् द्वारा आयोजित ‘कला संवाद’ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि जिस तरह से हमारे यहां शास्त्रीय नृत्य और संगीत के घराने हैं, उसी तरह राजस्थान में लोक कलाओं के घराने हैं। इन घरानों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर …

Read More »