Wednesday , 10 June 2026

banners

राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतांत्रिक आदर्श और मूल्यों का पवित्र ग्रंथ है जिसमें हमारी संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य निधि समाहित है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कटराथल में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एकता और अखंडता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीयता के मूर्तरूप थे। उनके विचारों से राष्ट्र और व्यक्ति …

Read More »

स्वाधीनता सेनानियों, क्रांतिकारियों, शहीदों के परिजनों और वीरता पुरस्कार विजेताओं का किया सम्मान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र स्वाधीनता दिवस पर सोमवार सांय अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में भारत अमृत महोत्सव समिति, जयपुर की ओर से आयोजित स्वराज 75 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के साथ स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारियों के वंशजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डे, तात्या टोपे, बहादुरशाह जफर, बिरसा मुण्डा, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, रामकृष्ण खत्री, शचीन्द्र नाथ बख्शी, भगत सिंह, सुखदेव थापर, राजगुरु, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, वीर सावरकर, महावीर सिंह, ऊधम सिंह, लाला हरिराम बहल, शहीद रामकिशन, ठाकुर रोशन सिंह, पं. …

Read More »

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में एट होम आयोजित

देश के 76वें स्वाधीनता दिवस पर सोमवार सायं राजभवन में एट होम आयोजित किया गया, जिसमें सभी क्षेत्रों के गणमान्यजन सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उनसे मुलाकात करने वाले आगन्तुकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, कुलपतिगण, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, शिक्षाविद, न्यायाधिपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस – 2022-राज्यपाल ने झण्डारोहण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने पांचवी बटालियन आरएसी गारद की सलामी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार रुप में भारतीय संविधान पर लिखी पुस्तक भेंट की तथा मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया । उन्होंने राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में गूलर का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र, राज्यपाल के परिजन, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More »

बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को शुक्रवार को राजभवन में आंचल बालिका गृह की बालिकाओं ने राखी बांधी। राज्यपाल ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजसेवी श्री सुरेश पाटोदिया भी उपस्थित रहे ।

Read More »

‘फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर अप 2022‘ रूबल शेखावत ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में ‘फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर अप 2022‘ रही राजस्थान की रूबल शेखावत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने सुश्री शेखावत को राजस्थान का नाम देशभर में रोशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रसार के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लड़कियां देश का भविष्य हैं। उन्हें यदि अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में ऐसे ही शानदार प्रदर्शन कर देश और समाज को गौरवान्वित कर सकती …

Read More »

राज्यपाल ने तिरंगा वितरण अभियान की शुरुआत की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में समाजसेवी श्री ध्रुवदास अग्रवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल को तिरंगा थमाकर घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इनके द्वारा शहर में स्वाधीनता दिवस तक चलने वाले राष्ट्र ध्वज वितरण की शुरुआत की।

Read More »

नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र सम्मिलित हुए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार दोपहर राष्ट्रपति भवन में आयोजित देश के 14वें उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Read More »

राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार सायं वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। बुधवार सुबह ही जयपुर से राजकीय विमान द्वारा वाराणसी पहुंचे राज्यपाल श्री मिश्र ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक किया और विधिवत पूजा अर्चना की।

Read More »

राज्यपाल ने ‘शौर्य कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को जवाहर कला केन्द्र में ‘शौर्य कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्वाधीनता सेनानियों की शौर्य गाथा को चित्रों के माध्यम से बहुत सुंदर तरीके से यहां प्रदर्शित किया गया है। देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों के बारे में जानने की प्रेरणा युवा पीढ़ी को इन चित्रों से मिलेगी। 20 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र के तीन दिवसीय रंग स्वाधीन समारोह के अंतर्गत किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला …

Read More »